ब्रह्मास्त्र का नया गाना 'डांस का भूत' का टीजर रिलीज।

ब्रह्मास्त्र का नया गाना 'डांस का भूत' का टीजर रिलीज।

Brahmastra's new song 'Dance Ka Bhoot' teaser released.

ब्रह्मास्त्र के लेटेस्ट सॉन्ग 'डांस का भूत' का टीजर हुआ रिलीज़।

  • Bollywood Gossip
  • 900
  • 18, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Brahmastra's new song 'Dance Ka Bhoot' teaser released.

dance ka bhoot

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के नए गाने ‘डांस का भूत’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रणबीर को जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘केसरिया’ और ‘देवा देवा’ रिलीज हो चुका हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के टीजर को फिल्म के निर्माता अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

टीजर की शुरुआत में रणबीर को पंडाल में एंट्री करते ही घंटी बजाते देखा जा सकता है। इसके  बाद वह ग्रुप में मिलकर लोगों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने का टीजर फैंस को काफी पसंद आया है और अब फैंस को इस पूरे गाने के रिलीज का इंतजार है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है और इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat