20 जून को भारत में लॉन्च होगा Realme C30

20 जून को भारत में लॉन्च होगा Realme C30

Realme C30 to launch in India on June 20

Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme C30 को भारत में 20 जून को लॉन्च करेगी।

  • Good News
  • 470
  • 17, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Realme C30 to launch in India on June 20.

realme

Realme भारतीय मार्केट में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का नाम Realme C30 हो सकता है। इस फोन को 20 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। 

Realme C30 के कलर ऑप्शन

कलर ऑप्शन की बात करें तो , Realme C30 डेनिम ब्लैक, लेक ब्लू और बैम्बू ग्रीन में उपलब्ध होगा। 

Realme C30 के फीचर्स

Realme C30 में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें यूनिसोक चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी होगी। 

Realme C30 के स्टोरेज ऑप्शन

Realme C30 को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च होगा। बेस मॉडल में 2GB रैम होगी और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा एक 3GB रैम का विकल्प भी होगा, जो 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

Realme C30 की कीमत

इस स्मार्टफोन की कीमत 12 हजार रुपये से कम हो सकती है।

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat