नम आंखों से परिवार ने मनाई सिद्धू मूसेवाला के बर्थ एनिवर्सरी।

नम आंखों से परिवार ने मनाई सिद्धू मूसेवाला के बर्थ एनिवर्सरी।

Family celebrated Sidhu Moosewala's birth anniversary with moist eyes.

बर्थ एनिवर्सरी को स्पेशल बनाने के लिए सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने एक अनदेखे मोमेंट्स का वीडियो शेयर किया है।

  • Global News
  • 516
  • 11, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Family celebrated Sidhu Moosewala's birth anniversary with moist eyes.

sidhu

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैन्स के लिए आज का दिन बहुत खास है। क्योंकि आज सिद्धू मूसेवाला का 29वां जन्मदिन है। इस बीच सिद्धू के पैरेंट्स ने अपने बेटे को नम आंखों से याद किया है। 

सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। सिंगर का सोशल मीडिया अकाउंट उनके पैरेंट्स ही हैंडल कर रहे हैं। जिसके जरिए वह इस केस की पल-पल की अपडेट भी दे रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धू मूसेवाला की ज्यादातर फोटोज बचपन की हैं। किस तरह वह हर साल अपना बर्थडे धूम-धाम से मनाते थे, यह साफ नजर आ रहा है। पेरेंट्स भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक मोमेंट् ऐसा भी है, जिसे देखकर सिंगर के फैंस की आंखें नम हो रही हैं। जिसमें मां के गले लगकर सिद्धू मूसेवाला रो रहे हैं। मां की भी आंखें नम हैं। कहा जाता है कि सिद्धू अपनी मां और पिता दोनों के ही बेहद करीब थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidhu Moosewala (ਮੂਸੇ ਆਲਾ) (@sidhu_moosewala)

वीडियो देखने के बाद दिवंगत सिंगर के फैन भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए सिद्धू मूसेवाला के फैन उन्हें याद कर रहे हैं और जल्दी से जल्दी इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat