लॉक अप: मंदाना करीमी ने शो में किया बड़ा खुलासा

लॉक अप: मंदाना करीमी ने शो में किया बड़ा खुलासा

Lock Upp: Mandana Karimi Made A Big Disclosure On The Show

एलिमिनेशन से बचाने के लिए मंदाना करीमी ने किया बड़ा खुलासा

  • Entertainment
  • 663
  • 10, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Lock Upp: Mandana Karimi Made A Big Disclosure On The Show

mandana

कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हर हफ्ते अपकमिंग जजमेंट डे के एपिसोड में खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए मंदाना ने अपने सीक्रेट का खुलासा किया है। अभी तक शो में पायल रोहतगी, निशा रावल, शिवम शर्मा सहित अन्य ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे किए जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

लॉक अप की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने अपना एक सीक्रेट बताया, जिसे सुनकर शो की होस्ट कंगना समेत सभी की आंखों में आंसू आ गए।

मंदाना ने उस वक्त के बारे में बात करते हुए कहा -जब वह अपने पति से अलग हो रही थी और उस वक्त कैसे उनका एक फिल्म मेकर के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप था। उन्होंने प्रोमो में खुलासा करते हुए बताया, "जिस समय मैं सेपरेशन से गुजर रही थी, उस वक्त मेरा एक सीक्रेट रिलेशनशिप था। मेरा रिश्ता एक बहुत ही जाने-माने डायरेक्टर के साथ था जो महिलाओं के अधिकारों की बात किया करता है। वह कई लोगों के लिए एक आदर्श है। हम दोनों ने मिलकर एक प्रेग्नेंसी प्लान की… और जब यह हुआ, तो वह...," ये सब सुनकर जितने भी कंटेस्टेंट और होस्ट कंगना रनोट की आंखों में आंसू थे। मंदाना भी खुद को रोक नहीं पाईं और रो पड़ी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat