श्री बांके बिहारी जी की आरती (श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं)

श्री बांके बिहारी जी की आरती (श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं)

Shree Banke Bihari ji ki aarti | Shree Banke Bihari teri aarti gaaun

यहां पढ़ें श्री बांके बिहारी जी की पूरी आरती हिंदी में | Read the full Aarti of Shri Banke Bihari Ji here in Hindi

  • Aarti
  • 1269
  • 05, Dec, 2021
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।
आरती गाऊं प्यारे तुमको रिझाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे।
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे।
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

दास अनाथ के नाथ आप हो।
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ हो।
हरी चरणों में शीश झुकाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

श्री हरीदास के प्यारे तुम हो।
मेरे मोहन जीवन धन हो।
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं।
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez