भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुफाएं।

भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुफाएं।

Famous Historical Caves of India.

आज हम आपको भारत की प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुफाएं के बारे में बताते है। जो अपनी खूबसूरती के कारण जानी जाती है। इन गुफाओं को देखने का अपना एक अलग ही आनंद है।

  • Tourism
  • 1237
  • 30, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Famous Historical Caves of India.

cave

भारत में ऐसी कई गुफाएं हैं, जो हजारों साल पुरानी हैं। प्राचीन होने के साथ-साथ धर्म से जुड़ी होने के कारण भी ये गुफाएं बहुत ही खास हैं। इन गुफाओं और गुफा मंदिरों में अलग-अलग शताब्दियों की कलाओं के उदाहरण देखने को मिलते हैं। इन गुफाओं को देखने से आप भारत की विरासत के बारे में अधिक बेहतर और करीब से जान पाएंगे। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत में स्थित ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में बताते हैं-

अजंता और एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र

अजंता और एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र

अजंता और एलोरा भारत की सबसे प्रसिद्ध गुफाएँ हैं। जो महाराष्ट्र के उत्तर की ओर स्थित है। अजंता और एलोरा गुफा वास्तव में देश का गौरव है और भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से हैं। ये गुफा रॉक-कट गुफाएं सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के बीच बसी हैं। 

एलोरा में 34 गुफाएं हैं जो छठी और 11वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व की हैं। वहीं, अजंता में 29 गुफाएं हैं जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और छठी शताब्दी ईस्वी की हैं। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म को समर्पित हैं जबकि एलोरा की गुफाएं बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म के मिश्रण को दर्शाती हैं।

एलिफेंटा गुफा, महाराष्ट्र

एलिफेंटा गुफा, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंबई तट से 7 किलोमीटर दूर एलिफेंटा गुफाएँ स्थित हैं। एलीफेंटा द्वीप भगवान शिव का गौरवशाली निवास स्थान और हिन्दू गुफा संस्कृति का प्रतीक हैं। यह मुंबई के निकट ओमान सागर में एक द्वीप पर सात गुफाओं का संजाल है जो अपने सुसज्जित मंदिरों और हिन्दू पौराणिक कथाओं से चित्रों के साथ एक लुप्त हुई संस्कृति का अद्वितीय साक्ष्य है। 

बाग गुफाएं, मध्य प्रदेश

बाग गुफाएं, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में विंध्याचल पर्वतमाला में बघानी नदी के तट पर स्थित, बाग गुफाएं नौ रॉक-कट संरचनाओं का एक समूह हैं। गुफाओं को उनके प्राचीन चित्रों के लिए जाना जाता है। बाग गुफाओं को लोग रंग महल के नाम से भी जानते हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई ये गुफाएं प्राचीन भारतीय कला का बेहतरीन उदाहरण हैं। ऐसा माना जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण बौद्ध भिक्षु दाताका ने चौथी शताब्दी के अंत से लेकर छठी शताब्दी ईस्वी में किया था।

बादामी गुफा, कर्नाटक

बादामी गुफा, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित बादामी गुफाओं में चार गुफाएं हैं जिनमें से दो भगवान विष्णु को समर्पित हैं, एक भगवान शिव को और दूसरी जैनियों को। एक पहाड़ी की चोटी पर लाल बलुआ पत्थर से बनी बादामी गुफाएं भारतीय रॉक-कट वास्तुकला के सबसे बेहतरीन उदाहरणों में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि यह भारतीय गुफाएं छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व की हैं।

पातालेश्वर गुफा मंदिर, पुणे, महाराष्ट्र

पातालेश्वर गुफा मंदिर, पुणे

महाराष्ट्र में स्थित एक विशाल चट्टान से निर्मित पातालेश्वर गुफा 8 वीं शताब्दी से निर्मित है। यहाँ एक मंदिर है जिसे पातालेश्वर गुफा मंदिर के नाम से जाना जाता है जो भगवान पातालेश्वर (धरती के नीचे के भगवान) को समर्पित है। मंदिर की घंटियों की आवाज अनोखी है। गुफा शिवाजी नगर में जंगली महाराज रोड पर स्थित है। 

 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat