गुजरात के प्रसिद्ध त्यौहार।

गुजरात के प्रसिद्ध त्यौहार।

Famous Festivals of Gujarat.

गुजरात भारत का प्रमुख राज्य है जो अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा, प्राकृतिक परिदृश्य और गुजरात में मनाये जाने वाले त्योहार के लिए फेमस है।

  • Entertainment
  • 12117
  • 26, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

 Famous Festivals of Gujarat.

festival

गुजरात के प्रमुख मेले और उत्सव स्थानीय लोगो के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करते है जो इनका हिस्सा बनने के लिए देश के विभिन्न कोनो यहाँ तक की विदेशो से तक आते है। गुजरात के प्रसिद्ध उत्सव में राज्य की समृद्ध संस्कृति भी देखने को मिलती है जो पर्यटकों को राज्य की संस्कृति को अनुभव करने का मौका प्रदान करती है।

मोढेरा डांस फेस्टिवल

1

मोढेरा डांस फेस्टिवल गुजरता में मनाये जाने वाले उत्सव का प्रमुख हिस्सा है। गुजरात के राजसी सूर्य मंदिर के मैदान में आयोजित होने वाला, मोढेरा नृत्य महोत्सव शास्त्रीय भारतीय नृत्य और संगीत का एक वार्षिक उत्सव है जिसे उत्तरार्ध महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

2

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव गुजरात के प्रसिद्ध उत्सव में से एक है जिसे हर साल मकर सक्रांति के दिन मनाया जाता है। 

नवरात्रि 

durga maa

नवरात्रि गुजरात के साथ साथ पूरे देश के पवित्र हिंदू त्योहारों में से एक है जिसे पुरे गुजरात में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि नौ रातों के लिए मनाया जाता है, जिसके दौरान लोग देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा करते हैं। और साथ ही सांस्कृतिक गीतों, गरबा-डांडिया नृत्यों और नाटको का भव्य आयोजन भी किया जाता है।

जन्माष्टमी उत्सव

4

जन्माष्टमी गुजरात के साथ-साथ पूरे भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है। लेकिन गुजरात, मथुरा और वृंदावन में इस त्यौहार की एक अलग ही झलक और उत्साह देखने को मिलता है। जिसके लिए दुनिया भर से पर्यटक यहाँ आते है । इस दिन द्वारिका के साथ साथ गुजरात के सबसे सभी कृष्ण मंदिरों को घरों को खूबसूरती से सजाया जाता है।

बीच फेस्टिवल

5

गुजरात के टिटहल समुद्र तट पर आयोजित होने वाला समुद्र तट उत्सव गुजरात का एक और लोकप्रिय उत्सव है जो स्थानीय लोगो के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat